राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धुंदन ने मनाया विश्व भूमि दिवस

राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धुंदन ने मनाया विश्व भूमि दिवस।

बाघल टाइम्स

 

अर्की  ब्यूरो  (21 अप्रैल) शिक्षा उप निदेशालय, सोलन के अंतर्गत राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धुंदन में प्रधानाचार्य सरताज सिंह राठौर की अध्यक्षता में विश्व भूमि दिवस पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर एनएसएस और इको क्लब ने विश्व भूमि दिवस मनाया।

 

 

प्रधानाचार्य ने वरिष्ठ प्रवक्ता नरेंद्र कपिला को विश्व भूमि दिवस पर एक पौधा उपहार स्वरूप देकर कार्यक्रम का आगाज किया।

 

 

एनएसएस स्वयंसेवी मुस्कान ने अपने वक्तव्य में पृथ्वी दिवस के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी देते हुए बताया कि पृथ्वी हमारे जीवन का अहम हिस्सा है, इसके बिना जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती। मंच संचालक इको क्लब प्रभारी डॉ अनीता देवी ने अपने संबोधन में सूर्य, वायु, धरती, जल, आकाश को वंदन करते हुए इस वर्ष के थीम हमारे ग्रह निवेश करें के बारे में विस्तार पूर्वक बताया।

 

प्रधानाचार्य सरताज सिंह राठौर ने अपने संबोधन में बताया कि पर्यावरण को स्वच्छ रखने के लिए हम सभी को अपना योगदान देना चाहिए।

 

इस अवसर पर वरिष्ठ प्रवक्ता महेंद्र पाल, नरेंद्र कपिला, अमर सिंह वर्मा, विनोद कुमार, जय प्रकाश मिश्रा, राजेश कुमार, धर्म दत्त, नीलम शुक्ला, रेणुका ठाकुर, सुमन देवी, अनीता, संतोष कुमारी, सुरेंद्र कुमार, अंजना, रंजना ठाकुर, नीरज, कुलवंत ठाकुर, मदन लाल शर्मा, वीना, सुदेश कुमारी, सुमन लता, रुचि गुप्ता, डॉ अनीता, रेखा, मुकेश कुमार, पूनम, संतोष शर्मा, अंजना शर्मा, मंजू देवी, विजय कुमार, किरण बाला ,जितेंद्र, चंदेल, हेमंत कुमार व विद्यालय के अन्य सदस्य मौजूद रहे।

Follow us on Social Media
error: Content is protected !!