मनीष कुमार बने नेहरू युवक मंडल जयनगर के प्रधान

मनीष कुमार बने नेहरू युवक मंडल जयनगर के प्रधान

 

बाघल टाइम्स

 

जयनगर ब्यूरो (18 अप्रैल) मंगलवार को नेहरू युवक मंडल जयनगर द्वारा बैठक का आयोजन ग्राम पंचायत जयनगर के प्रधान राजेंद्र भारद्वाज की अध्यक्षता में किया गया। इस अवसर पर युवक मंडल की नई कार्यकारिणी के गठन किया गया। 

इस मौके पर मनीष कुमार को सर्वसम्मति से प्रधान तथा प्रशांत वर्मा को उप प्रधान पद के लिए चुना गया ।

 

इसके अलावा मुकेश महाजन को सचिव और सौरव महाजन को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।   

 

 

इसी कड़ी में कुलदीप कुमार, किशोरी लाल ,बलवंत सिंह ,हरिश कुमार ,चुनी लाल तथा सतीश कुमार को सदस्य के तौर पर कार्यकारिणी में शामिल किया गया। 

 

पंचायत प्रधान राजेंद्र भारद्वाज ने बताया कि बैठक का मुख्य उदेश्य नेहरु युवा क्लब की कार्यकारी सदस्यों का पुर्नगठन करना तथा नेहरु यूवा क्लब जयनगर को फिर से सुचारू रूप से कार्यशैली में लाना है।

 

इस अवसर पर नेहरू युवक मंडल के पूर्व प्रधान राजेश महाजन, उप प्रधान सुरजीत सिंह ,हरदेव महाजन , सुरेंद्र जगोता , रिखी राम कौंडल , प्रेम धीमान , रूप् राम कौंडल , नीम चन्द शर्मा , कृष्ण लाल शर्मा , नंद लाल कौंडल ,अशोक भारद्वाज, जयदेव शर्मा, कुलदीप शर्मा, पवन कौंडल सहित अन्य युवा उपस्थित रहे। 

 

 

Follow us on Social Media
error: Content is protected !!