प्रधान मंत्री मोदी का सम्बोधन सुनने, अर्की से ढाई हजार लाभार्थी जायेंगे शिमला

बाघल टाइम्स

अर्की ब्यूरो (30 मई)भाजपा अर्की मण्डल की विशेष बैठक खण्ड प्रमुख जयानंद शर्मा की अध्यक्षता में लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह अर्की में सम्पन्न हुई। भाजपा अर्की मंडल महामंत्री यश पाल कश्यप ने जानकारी देते हुए बताया कि बैठक में विशेष रूप से रतन सिंह पाल, पूर्व विधायक गोविंद शर्मा व देवेन्द्र कुमार उपाध्याय, विस्तारक सुनील डोगरा ने  संगठन से सम्बंधित जानकारी देते हुए  मजबूती से  पार्टी  हित के लिए कार्य करने को कहा और सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर काम करने की बात कही । उन्होंने कहा कि सभी  कार्यकर्ता कमल के फूल के लिये काम करें।
वंही मंडल  अध्यक्ष  डी के उपाध्याय ने कहा कि  प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी  का  शिमला रिज मैदान  मे सम्बोदन सुनने के लिए  अर्की मण्डल से 2500 लाभार्थी  जायँगे।
इस अवसर पर प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष  रतन सिंह पाल, पूर्व विधायक गोविंद राम शर्मा,  मण्डलाध्यक्ष डी0 के0 उपाध्याय, जिला परिषद सदस्य आशा परिहार ,सन्त राम ठाकुर, ओ0पी0 गांधी, सावित्री कश्यप,हेमलता कौशल,रीना भारद्वाज,भारती, सरस्वती, उमा, दलीप पाल, हंस राज ,रामचन्द पाल, भावना गुप्ता, कांता भारद्वाज,वंदना गुप्ता, मीना, अनूप चौहान सहित भाजपा  कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

Follow us on Social Media
error: Content is protected !!