प्रदेश में 14 से 18 वर्ष की लड़कियों को फिर आंगनबाड़ी केंद्रों में मिलेगा राशन

बाघल टाइम्स

शिमला ब्यूरो (19 अप्रैल) राज्य सरकार ने प्रदेश भर की 14 से 18 आयु वर्ग की लड़कियों को आंगनबाड़ी केंद्रों से राशन मुहैया करवाने का क्रम आरंभ किया है।

प्रदेश भर में 14 से 18 वर्ष की लड़कियों को इस माह से फिर आंगनबाड़ी केंद्रों में राशन मिलेगा। आंगनबाड़ी केंद्रों में राशन मिलने से प्रदेश भर की हजारों लड़कियों को इसका लाभ मिलेगा। पूर्व सरकार ने आंगनबाड़ी केंद्रों में लड़कियों को मिलने वाले राशन पर रोक लगा दी थी

गौर रहे कि पूर्व में आंगनबाड़ी केंद्रों में ही लड़कियों को राशन मिलता था, लेकिन, बाद में भारत सरकार के आदेशानुसार स्कूल न जाने वाली किशोरियों को ही इस राशन को देने का प्रावधान किया गया, जिसका क्रम कई वर्षों तक चला। अब राज्य सरकार ने एक बार फिर इस निर्णय में बदलाव करते हुए प्रदेश भर की 14 से 18 आयु वर्ग की लड़कियों को आंगनबाड़ी केंद्रों से राशन मुहैया करवाने का क्रम आरंभ किया गया है।

 

बता दें आंगनबाड़ी केंद्रों में किशोरियों को चने, सेवइयां, दलिया, चावल, चीनी, राजमाह, तेल, दूध इत्यादि मिलेगा। इसमें भी बीच-बीच में बदलाव किया जाता है।

 

जानकारी के अनुसार प्रदेश भर में 18,036 आंगनबाड़ी केंद्रों के तहत हजारों लड़कियां आती हैं। प्रदेश के विभिन्न जिलों में आंगनबाड़ी केंद्रों में तैनात कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं और आशा वर्करों को ऐसी लड़कियों का सर्वे करने का जिम्मा सौंपा गया।

Follow us on Social Media
error: Content is protected !!