नया सवेरा संस्था का ‘ड्राइव अगेंस्ट ड्रग्स’ जागरूकता अभियान 09 फरवरी को

 नया सवेरा संस्था का ‘ड्राइव अगेंस्ट ड्रग्स’ जागरूकता अभियान 09 फरवरी को

बाघल टाइम्स

अर्की ब्यूरो : ( 08 फरवरी ) अर्की में 09 फरवरी को नया सवेरा जन कल्याण समिति द्वारा नशे में गाड़ी चलाना जागरूकता अभियान पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

इस कार्यक्रम का उद्देश्य नशे में गाड़ी चलाने के संभावित खतरे के बारे में लोगों को जागरूक करना है।

यह कार्यक्रम लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह अर्की में आयोजित किया जाएगा।

इस जागरूकता अभियान में स्वास्थ्य और पुलिस विभाग के अधिकारियों द्वारा नशे में गाड़ी चलाने पर होने वाले जोखिमों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की जाएगी।

Follow us on Social Media
error: Content is protected !!