नगर निगम शिमला क्षेत्र में आदर्श आचार संहिता लागू , चुनावी शेड्यूल हुआ जारी

नगर निगम शिमला क्षेत्र में आदर्श आचार संहिता लागू , चुनावी शेड्यूल हुआ जारी

बाघल टाइम्स

शिमला ब्यूरो (03अप्रैल) हिमाचल प्रदेश निर्वाचन आयोग ने नगर निगम शिमला के चुनाव का कार्यक्रम जारी कर दिया है। इसी के साथ ही नगर निगम शिमला क्षेत्र में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। 

 

 

जारी शेड्यूल के अनुसार 13, 17 और 18 अप्रैल को सुबह 11: 00 से 3:00 बजे तक नामांकन पत्र दाखिल किए जा सकेंगे। 19 अप्रैल को नामांकन पत्रों की छंटनी होगी। 21 अप्रैल को प्रत्याशी अपना नामांकन वापस ले सकेंगे। 21 अप्रैल को ही चुनाव चिन्ह के साथ प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी की जाएगी।

 

चुनाव के लिए मतदान 2 मई को सुबह 8:00 से शाम 4:00 बजे तक होगा। 4 मई को वोटों की गिनती की जाएगी।  

Follow us on Social Media
error: Content is protected !!