नगर निगम चुनाव में जनता को बरगला रही कांग्रेस : जयराम ठाकुर

नगर निगम चुनाव में जनता को बरगला रही कांग्रेस : जयराम ठाकुर

 

बाघल टाइम्स

 

शिमला ब्यूरो (28 अप्रैल) भाजपा नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने शिमला मे प्राचार के दौरान कहा कि अगर इन नगर निगम चुनावों में कोई प्रचार कर रहा है, तो असल में भाजपा कर रही है। हमारे कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर संपर्क किया है और छोटी बड़ी बैठकों के माध्यम से जनता तक अपना विचार पहुंचाया है।

 

उन्होंने कहा केवल ध्यान भटकाकर कांग्रेस के नेता जनता को भ्रमित करने का प्रयास कर रहे हैं। कांग्रेस पार्टी का असली चेहरा सत्ता में बैठते ही सामने आ गया है। इस बार नगर निगम शिमला में भाजपा को जनता का भरपूर साथ प्राप्त होने जा रहा है और हमें पूर्ण विश्वास है कि एक बार फिर नगर निगम शिमला में भाजपा अपना परचम लहराएगी।

Follow us on Social Media
error: Content is protected !!