धुंदन विद्यालय में सड़क सुरक्षा की दी जानकारी

धुंदन विद्यालय में सड़क सुरक्षा की दी जानकारी

बाघल टाइम्स

अर्की  ब्यूरो (17 दिसम्बर) राजकीय आदर्श  वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय  धुंदन में प्रधानाचार्य सरताज  सिंह राठौर की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया । वरिष्ठ प्रवक्ता महेंद्र पाल कौंडल ने  कार्यक्रम हेतु मंच  का संचालन किया। 
इतिहास प्रवक्ता अमर सिंह वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि सड़क सुरक्षा नोडल अधिकारी अनिता कौंडल ने प्रदेश में  प्रतिदिन सड़कों  में हो रही दुर्घटनाओं से से बचाव  के बारे में विद्यार्थियों को विस्तार पूर्वक जानकारी प्रदान की । कहा कि जीवन  अमूल्य है और हमें  दो पहिया वाहन चलाते समय  हेलमेट का प्रयोग तथा गाडी चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग करना चाहिए।  
उन्होंने बताया किसी भी प्रकार का नशा करके हमें वाहन नहीं  चलाना चाहिए। इसके अलावा वाहन चलाते समय हमें मोबाइल फोन का इस्तेमाल  नहीं करना चाहिए । उन्होंने सड़क में चलने के नियमों और सड़क पर लगे विभिन्न संकेतों के बारे में विस्तार से बताया। सभी बच्चों से निवेदन किया कि वे इस जानकारी को अपने घरों में  परिवार जनों  के सदस्यों से साझा करें । 
प्रधानाचार्य  सरताज सिंह राठौर  ने  सभी विद्यार्थियों से सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने का आग्रह किया इस दौरान   निबंध  लेखन,चित्रकला,नारा लेखन , प्रतियोगिता मे 150  बच्चों ने  भाग लिया तथा विजेताओं को पुरस्कार  वितरित किए गए  

Follow us on Social Media
error: Content is protected !!