दाड़लाघाट भाजपा ने मनाया संविधान गौरव दिवस

दाड़लाघाट भाजपा ने मनाया संविधान गौरव दिवस

बाघल टाइम्स

अर्की ब्यूरो : ( 25 जनवरी ) भारतीय जनता पार्टी दाड़लाघाट मंडल ने मंडल अध्यक्ष राकेश ठाकुर की अध्यक्षता में संविधान गौरव दिवस मनाया।
इस कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और वरिष्ठ नेताओं ने भाग लिया।
इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य भारतीय संविधान के मूल्यों, आदर्शों और इसकी ऐतिहासिक विरासत को सम्मान देना था।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष राकेश ठाकुर ने संविधान की महत्ता पर अपने विचार रखे।

इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता, पूर्व विधायक गोविंद राम शर्मा ने कहा कि संविधान ने भारत को एक सशक्त लोकतांत्रिक देश बनाया है, जिसमें सभी नागरिकों को समान अधिकार प्राप्त हैं। उन्होंने  युवाओं से अपील करते हुए कहा कि वे संविधान के मूल सिद्धांतों को समझें और देश के लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने में अपनी भूमिका निभाएं।
भाजपा मंडल अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार संविधान के सिद्धांतों के अनुरूप “सबका साथ, सबका विकास” के मंत्र को आगे बढ़ा रही है।

‘संविधान गौरव दिवस’ के ख़ास अवसर पर  कराढाघाट के लायक राम शर्मा, श्राधे श्याम शर्मा, बृज लाल शर्मा, देवी रूप शर्मा, धर्मेंद्र शर्मा, खेम राज शर्मा समेत सभी रिटायर्ड कर्मचारी भाजपा में शामिल हुए।

Follow us on Social Media
error: Content is protected !!