जवाहर नवोदय विद्यालय कुनिहार में कबड्डी खेल प्रतियोगिता का समापन

जवाहर नवोदय विद्यालय कुनिहार में कबड्डी खेल प्रतियोगिता का समापन

बाघल टाइम्स

अर्की ब्यूरो : ( 31 जुलाई ) बुधवार को जवाहर नवोदय विद्यालय कुनिहार में क्षेत्रीय कार्यालय चंडीगढ़, एकटावे कबड्डी क्षेत्रीय मीट का समापन हो गया।

इस खेल प्रतियोगिता के समापन पर एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक विजेता रही पूर्व कबड्डी खिलाडी़ कविता ठाकुर ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया गया।

रीजनल मीट प्रतियोगिता के आखिरी मुकाबले में मुख्य अतिथि कविता ठाकुर ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया।

इस खेल प्रतियोगिता में पांच क्लस्टर जे.के.1,2, पंजाब 1,2 हिमाचल ने भाग लिया।

अंडर 14, 17, 19 में कुल 180 प्रतियोगियों ने भाग लिया।

कबड्डी खेल प्रतियोगिता के अंडर 14, 17, 19 में हिमाचल प्रदेश ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान हासिल किया।

अंडर-14 में पंजाब प्रथम, अंडर-17 में जेके द्वितीय और अंडर-19 में हिमाचल प्रथम स्थान पर रहा।

Follow us on Social Media
error: Content is protected !!