ग्रीष्मकालीन अवकाश वाले स्कूलों में  21 जून से 28 जुलाई तक होंगी बरसात की छुट्टियां 

बाघल टाइम्स नेटवर्क 

18 जून/ उच्च शिक्षा निदेशालय ने ग्रीष्मकालीन स्कूलों की बरसात और सर्दियों की छुट्टियों के शेड्यूल में बदलाव कर दिया है। प्रदेश के ग्रीष्मकालीन अवकाश वाले स्कूलों में 21 जून से 28 जुलाई तक बरसात की छुट्टियां होंगी। उच्च शिक्षा निदेशालय ने ग्रीष्मकालीन स्कूलों की बरसात और सर्दियों की छुट्टियों के शेड्यूल में बदलाव कर दिया है। 

 

 

उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा की ओर से जारी अधिसूचना में बताया गया है कि 21 जून से 28 जुलाई तक 38 दिन की बरसात की छुट्टियां होंगी। दिवाली से दो दिन पहले और दो दिन बाद चार छुट्टियां होंगी। लोहड़ी से दो दिन पहले और तीन दिन बाद तक छह छुट्टियां रहेंगी। प्रदेश सरकार से मंजूरी लेने के बाद शिक्षा निदेशालय ने छुट्टियों के शेड्यूल में बदलाव किया है।

Follow us on Social Media
error: Content is protected !!