कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की होगी जबरदस्त जीत : शशिकांत 

कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की होगी जबरदस्त जीत : शशिकांत 

बाघल टाइम्स

अर्की ब्यूरो: (21 अप्रैल) कर्नाटक में विधानसभा की कुल 224 सीटों के लिए 10 मई को होने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस भारी बहुमतों से जीत दर्ज कर सरकार बनायेगी । यह दावा यूथ कांग्रेस से हिरियूर विधानसभा क्षेत्र में युथ प्रभारी शशिकांत ने किया है। 

शशिकांत ने बताया कि हिरियूर विधानसभा क्षेत्र में कुल 285 बूथ है। पिछले दो सप्ताह से यूथ कांग्रेस ने हिरियूर विधानसभा के हर वार्ड में जाकर कांग्रेस का घोषणा पत्र लेकर डोर टू डोर चुनाव प्रचार तेज कर दिया है। और कांग्रेस प्रत्याशी डी. सुधाकर की भारी मतों से जीत दर्ज होगी।

फोटो :चुनाव प्रचार के दौरान शशि कांत

बता दें कांग्रेस ने कर्नाटक की हिरियूर विधानसभा सीट में चुनाव प्रचार के लिए हिमाचल से नेशनल यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव, अमित पठानिया को चुनाव सयोंजक व हिमाचल यूथ कांग्रेस के प्रदेश सचिव, एवं अर्की विधान सभा क्षेत्र के बलेरा वार्ड से बीडीसी सदस्य शशिकांत को चुनाव प्रभारी बनाया है। 

Follow us on Social Media
error: Content is protected !!