एचआरटीसी की ढली वर्कशॉप में भड़की आग, एक बस जलकर राख

बाघल टाइम्स

 2 7 अप्रैल / शिमला के ढली में भीषण अग्निकांड हुआ है। मंगलवार रात करीब 9 बजे ढली स्थित हिमाचल पथ परिवहन निगम  के शिमला ग्रामीण डिपो की वर्कशॉप में अचानक आग भड़क गई। आग लगने से वर्कशॉप में खड़ी परिवहन निगम की एक पुरानी बस जलकर राख हो गई।  इसके अलावा  पुराने टायर भी आग की भेंट चढ़ गए वंही   चौकीदार ने तुरंत आग लगने की सूचना अग्निशमन विभाग और एचआरटीसी के उच्च अधिकारियों को दी। आनन-फानन में कतार में लगी चार अन्य बसों को निगम के चालकों ने हटा दिया। जिससे अन्य बसें आग की चपेट में आने से बच गईं।

 

 

एचआरटीसी के प्रबंध निदेशक संदीप कुमार, क्षेत्रीय प्रबंधक शिमला लोकल विनोद शर्मा, क्षेत्रीय प्रबंधक मुख्यालय देवा सिंह नेगी व अन्य अधिकारी वर्कशॉप पहुंचे। प्रबंध निदेशक संदीप कुमार ने बताया कि अग्निकांड में एक पुरानी बस जलकर राख हो गई इस दौरान कितनी संपत्ति का नुकसान हुआ है यह आकलन के बाद ही कहा जा सकेगा।

Follow us on Social Media
error: Content is protected !!