आबादी बढ़ने से रोकने के लिए सख्त कदम नहीं उठाए तो भारत का भविष्य संकटमय : शांता कुमार

आबादी बढ़ने से रोकने के लिए सख्त कदम नहीं उठाए तो भारत का भविष्य संकटमय : शांता कुमार

 

बाघल टाइम्स

 

कांगड़ा ब्यूरो (23 अप्रैल) भारत विश्व में सबसे अधिक आबादी वाला देश बन गया, वहीं दुनिया में सबसे अधिक गरीब और भूखे लोगों का देश भी है

 

 

यह बात हिमाचल के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री शांता कुमार ने कही।  उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र संघ की रिपोर्ट के अनुसार अब भारत, चीन को पछाड़ कर विश्व में सबसे अधिक आबादी वाला देश बन गया है। भारत के लिए यह खुशी की बात नहीं है। भयंकर चिंता और अंधकारमय भविष्य की बात है। आबादी बढ़ने से रोकने के लिए सख्त कदम नहीं उठाए तो भारत का भविष्य संकटमय हो जाएगा। 

 

 

भारत विश्व के पांच अमीर देशों में शामिल हो गया है। विश्व में सबसे अधिक तेजी से बढ़ती भारत की अर्थव्यवस्था बन गई।

 

अमीरों की संख्या बहुत बढ़ गई, लेकिन जहां भारत विश्व में सबसे अधिक आबादी वाला देश बन गया, वहीं दुनिया में सबसे अधिक गरीब और भूखे लोगों का देश भी है। 

 

 

नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में गरीबी और बेरोजगारी को दूर करने के लिए पूरा प्रयत्न हुआ है। इसके बाद भी गरीबी और बेरोजगारी का सबसे बड़ा कारण बढ़ती हुई आबादी है। शांता कुमार ने देश की जनता और राजनीतिक दलों से अपील की है कि इस महत्वपूर्ण विषय पर जनमत जागृत करें, ताकि देश जल्द बढ़ती आबादी को रोकने के लिए कानून बनाए।

 

Follow us on Social Media
error: Content is protected !!