अर्की मे मल्टीटास्क वर्कर 1 लाख 43 हजार की ठगी का हुआ शिकार , मामला दर्ज

अर्की मे मल्टीटास्क वर्कर हुआ 1 लाख 43 हजार की ठगी का शिकार , मामला दर्ज

बाघल टाइम्स

अर्की ब्यूरो (13 अप्रैल) पुलिस थाना अर्की के अंतर्गत एक व्यक्ति के साथ ऑनलाइन ठगी की शिकायत दर्ज हुई है।पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है । 

जानकारी के अनुसार अर्की के एक सरकारी विभाग मे कार्यरत मल्टी टास्क वर्कर ने कुछ दिन पूर्व ऑनलाइन शॉपिंग की थी। लेकिन सामान पसंद न आने पर उसे वापिस करने तथा पैसे रिफंड करने की रिक्वेस्ट डाली।

इसके पश्चात इसे किसी अंजान नम्बर से फोन आया और कहा कि आपके पैसे रिफंड हो जायेंगे। जैसे ही शिकायतकर्ता ने ओटीपी डाला शातिरों ने उसके बैंक खाते से पहले 50 हजार, फिर 50 हजार उसके बाद 23 तथा 20 हजार रुपये के साथ   कुल 1 लाख 43 हजार रुपये उड़ा लिए । 

 

उधर डीएसपी संदीप शर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि साइबर क्राइम के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। 

Follow us on Social Media
error: Content is protected !!