अर्की में ड्रेनेज सिस्टम होगा अंडरग्राउंड नगर पंचायत ने लिया फैसला

अर्की में  ड्रेनेज सिस्टम होगा अंडरग्राउंड नगर पंचायत ने लिया फैसला

बाघल टाइम्स

अर्की ब्यूरो (02 जुलाई) मंगलवार को नगर पंचायत अर्की की बैठक अध्यक्ष अनुज गुप्ता की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई! बैठक में मौजूद सदस्यों ने अर्की शहर की सभी नालियों को चरणबद्ध तरीके से अंडर ग्राउंड करने पर सहमति जाहिर की जिसके चलते सभी पार्षद जुलाई माह में शहर के सभी वार्डों का दौरा करेंगे। ताकि भविष्य में शहर को सुंदर और व्यवस्थित किया जा सके।

 

बैठक में निर्णय लिया गया कि बीपीएल परिवारों का दुबारा से सर्वे के लिए प्रदेश शहरी विभाग से मांग की जायेगी जिससे पात्र परिवारों को बीपीएल में मिलने वाली सुविधाओं का लाभ मिल सके। 

 

बैठक में प्रदेश सरकार से नगर पंचायत को नगर परिषद बनाने के लिए आग्रह किया गया अध्यक्ष ने बताया कि जिसके लिए लगभग सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई है । 

 

विकास कार्यो पर चर्चा करते हुए बैठक में निर्णय लिया गया कि पार्किंग और पार्कों को बनाने के लिए संभावनाएं तलाश कर इनको बनाने की कोशिश की जायेगी।

 

इसके अलावा नगर पंचायत के नए कार्यालय को अतिआधुनिक तरीके से बनाने के लिए विधायक एवम सीपीएस संजय अवस्थी से धनराशि उपलब्ध करवाने की मांग की जाएगी 

साथ ही चौगान स्थित टाउन हॉल की जर्जर हालत को देखते हुए असुरक्षित करने के पश्चात नए सिरे से बनाया जाएगा

 

बैठक में गीले एवम सूखे कूड़े को हर घर से एकत्र करने के साथ साथ उसके बकाया शुल्क को एकत्रित किया जायेगा 

इस अवसर पर पार्षदों सहित नप स्टाफ मौजूद रहा।

Follow us on Social Media
error: Content is protected !!