अर्की भाजपा मंडल ने मनाया वीर बाल दिवस।

अर्की भाजपा मंडल ने मनाया वीर बाल दिवस।

बाघल टाइम्स

अर्की ब्यूरो : ( 26 दिसंबर ) अर्की मंडल में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं ने वीर बाल दिवस के अवसर पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया।

इस कार्यक्रम में सिक्ख धर्म के दसवें गुरु, श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के साहिबजादों के बलिदान को याद करके उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।

इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने गुरु गोबिंद सिंह जी के चार साहिबजादों की वीरता और त्याग को याद किया। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि साहिबजादों का बलिदान न केवल सिक्ख धर्म के लिए बल्कि पूरे मानव समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

इस दौरान वक्ताओं ने साहिबजादों के बलिदान की गौरवगाथा सुनाई और बताया कि कैसे उन्होंने धर्म और मानवता की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दी। उस समय बाबा जोरावर सिंह और बाबा फतेह सिंह, जिनकी उम्र केवल 9 और 7 वर्ष थी। उन्होंने अत्याचार के सामने झुकने के बजाय वीरता से अपने धर्म की रक्षा की।

 

भाजपा कार्यकर्ताओं ने बच्चों और युवाओं को साहिबजादों की कहानियों से प्रेरित होने और उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का संदेश दिया।

कार्यक्रम का समापन राष्ट्रभक्ति गीतों और सभी उपस्थित लोगों द्वारा साहिबजादों के सम्मान में दो मिनट के मौन के साथ हुआ। वीर बाल दिवस पर इस आयोजन ने समाज में साहस, त्याग और कर्तव्यनिष्ठा के महत्व को पुनः स्थापित करने के लिए प्रेरित किया।

Follow us on Social Media
error: Content is protected !!