अर्की बपढौण का कार चालक शराब तस्करी में 120 बोतलों के साथ गिरफ्तार

अर्की बपढौण का कार चालक शराब तस्करी में 120 बोतलों के साथ गिरफ्तार।

बाघल टाइम्स

अर्की ब्यूरो : ( 03 फरवरी ) पुलिस थाना सायरी के अंतर्गत शराब तस्करी से जुड़ा एक मामला सामने आया है।
जानकारी के अनुसार बीते रविवार रात को पुलिस टीम कुफटु सड़क पर एक स्कूल के नज़दीक नाकाबंदी पर मौजूद थी तो उसी दौरान एक अल्टो कार  एच०पी०-11बी-2540 कुफटु की ओर से आई जिसको पुलिस ने चैकिंग के लिए रोका । जब पुलिस ने कार की तलाशी ली तो कार की डिग्गी से देसी शराब की 10 पेटियां (120 बोतलें) बरामद की गई। जिसका कार चालक कोई भी लाईसेंस, परमिट, वैध कागजात पेश नहीं कर सका। जिस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस थाना सायरी में यह मामला दर्ज कर लिया गया। पुलिस ने इस मामले में संलिप्त अल्टो कार नंबर एच०पी०-11बी-2540 को कब्जे में ले लिया।

 

इसके साथ ही आरोपी कार चालक प्रकाश चन्द  गांव बपढौण, डाकघर सुजैला, तहसील अर्की (सोलन) को बीएनएसएस 2023 की धारा 35(3) के तहत गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस द्वारा मामले की छानबीन जारी है।

एस पी सोलन गौरव सिंह ने मामले की पुष्टि की है। 

Follow us on Social Media
error: Content is protected !!