अर्की के लक्ष्मी नारायण मंदिर में भजन-कीर्तन का आज शाम होगाआयोजन

रामलीला क्लब अर्की द्वारा प्रभु श्रीराम के विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा वर्षगांठ पर लक्ष्मी नारायण मंदिर में भजन-कीर्तन का आयोजन

बाघल टाइम्स

अर्की ब्यूरो (22 जनवरी) रामलीला क्लब अर्की द्वारा आज रात्रि 8 बजे से 10 बजे तक श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में भजन-कीर्तन का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन प्रभु श्रीराम के विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा की वर्षगांठ के अवसर पर किया जा रहा है, जो एक वर्ष पहले अयोध्या स्थित श्रीराम मंदिर से प्राप्त हुआ था।

 

रामलीला क्लब के प्रधान अजय रघुवंशी ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे इस पावन अवसर पर मंदिर पहुंचकर प्रभु श्रीराम के गुणगान में अपनी भागीदारी निभाएं। इस भजन-कीर्तन के माध्यम से सभी भक्तों को आध्यात्मिक उर्जा प्राप्त होगी और वे प्रभु श्रीराम की महिमा में डूब सकेंगे।

 

यह आयोजन रामभक्तों के लिए एक विशेष अवसर है, जहां वे भगवान श्रीराम के भजनों का आनंद ले सकते हैं और इस धार्मिक कार्य का हिस्सा बन सकते हैं।

Follow us on Social Media
error: Content is protected !!