अर्की के दसरेन में खुला राशन डिपो, इन गांवों को होगा फायदा

अर्की के दसरेन में खुला राशन डिपो, 07 गांवों को होगा फायदा।



बाघल टाइम्स

अर्की ब्यूरो : ( 20 फरवरी ) अर्की उपमंडल की दसरेन पंचायत में राशन डिपो खुल गया है।

इस पंचायत की कुल आबादी  1100   के लगभग है जबकि राशन कार्ड धारकों की संख्या 300  के करीब  है। दसरेन में राशन डिपो के खुलने से दसरेन पंचायत के नेरी मोड़, पावर हाऊस (ललहाणा) ललहाणा, दसरेनवाला-II, दसरेनवाला-II लिंक रोड़, दसरेनवाला(छेता कुराडू) दसरेनवाला (पंचायत घर) की जनता को उचित मूल्य की दुकान, राशन डिपो की सुविधा उपलब्ध हो जाएगी।

 

ग़ौरतलब है कि इन गांवों के लोग पहले राशन डिपो भराडी़घाट से राशन लाते थे। लेकिन अब दसरेन में राशन डिपो खुल जाने से इन गांवों के लोगों को बहुत सुविधा होगी। यहां राशन डिपो खुलने से ग्रामीणों के समय और धन की बचत होगी।

Follow us on Social Media
error: Content is protected !!