अर्की का छात्र पूर्व गुप्ता , एक भारत श्रेष्ठ भारत, के लिए चयनित

एक भारत श्रेष्ठ भारत, के लिए अर्की के छात्र पूर्व गुप्ता का चयन

बाघल टाइम्स

 

अर्की ब्यूरो (10 अप्रैल) राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय (छात्र) अर्की के विद्यार्थी पूर्व गुप्ता का चयन ” एक भारत श्रेष्ठ भारत ‘ के अन्तर्गत हुआ है। जानकारी देते हुए विद्यालय के उपप्रधानाचार्य मुनीष कमल ने बताया कि पूर्व गुप्ता 10 दिवसीय केरला के भ्रमण पर 9 अप्रैल को शिमला से हिमाचल की तरफ से रवाना हुए ।

 

 

इस कार्यक्रम में दसवीं की बोर्ड परीक्षा में प्रथम दस स्थान प्राप्त विद्यार्थियों का चयन किया गया। विद्यालय की प्रधानाचार्या मोनिका वर्मा , विद्यालय प्रबंधन समीति के अध्यक्ष दीपक गुप्ता , सहित सभी अध्यापकों ने खुशी जाहिर की व बताया कि विद्यालय व अर्की क्षेत्र के लिए यह गर्व का विषय है । 

Follow us on Social Media
error: Content is protected !!