श्री माता नयनादेवी जी मंदिर के गुंबद मे ,जाने कितना किलो लगा सोना

श्री माता नयनादेवी जी के मंदिर का गुंबद  बना सोने का

बाघल टाइम्स

बिलासपुर ब्यूरो (06 अप्रैल)  शक्तिपीठ श्री नयनादेवी का गुंबद  अब सोने में जड़ दिया गया है। अब मुख्य मंदिर का  गुंबद  स्वर्ण मंदिर की तरह सोने का नजर आ रहा है।  गुंबद पर करीब साढ़े पांच किलोग्राम सोना और 596 किलोग्राम तांबा लगाया गया है।  गुंबद पर सोना लगाने का काम 7 फरवरी को शुरू किया गया था।   इस काम को करने के लिए गुजरात और राजस्थान के 50 कारीगर बुलाए गए। कारीगरों ने सोने और तांबे का मिश्रण कर प्लेटें तैयार की हैं। इन प्लेटों पर नकाशी भी की गई है। 

गौरतलब है कि श्री नयनादेवी देवी में श्रद्धालु मन्नत पूरी होने पर सोने और चांदी का दान करते हैं। इससे पहले गर्भगृह के लिए पंजाब के एक श्रद्धालु ने तीन किलोग्राम सोना दान किया किया था।

मंदिर के गुंबद पर सोने का कलश नाभा के एक श्रद्धालु ने स्थापित कराया था। एक श्रद्धालु ने 19 किलोग्राम का चांदी का छत्र दान किया था। 
मंदिर अधिकारी विपिन ठाकुर ने बताया कि श्री नयनादेवी के मुख्य मंदिर के गुंबद को सोने और तांबे की प्लेट लगा ने दी गई है। 

Follow us on Social Media
error: Content is protected !!