शर्मसार हुआ देवभूमि हिमाचल, 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला के साथ दुष्कर्म।

image

बाघल टाइम्स

पांवटा साहिब

2 जून : उपमंडल पांवटा साहिब के बद्रीपुर में एक 70 वर्षीय बुजुर्ग के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। दुष्कर्म करने वाला व्यक्ति हरियाणा का बताया जा रहा है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर दुष्कर्म का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी अनुसार आरोपी सुनील निवासी हरियाणा बुजुर्ग महिला के बेटे का दोस्त था। रात के समय उन दोनों ने कहीं बैठकर पहलें शराब पी और शराब पीने के बाद दोनों बुजुर्ग महिला के पास कमरे में ही सोए हुए थे रात के समय आरोपी ने इस दुष्कर्म अंजाम दिया ।
जब सुबह लोगों को इसकी सूचना मिली तो ना केवल इस आरोपी की लोगों ने पिटाई की बल्कि पुलिस को सूचना देकर गिरफ्तार भी करवा दिया। आरोपी का नाम सुनील कुमार निवासी हरियाणा का बताया जा रहा है। पांवटा साहिब पुलिस ने पीड़ित बुजुर्ग महिला का सिविल अस्पताल में मैडीकल करवया गया है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर दुष्कर्म का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
उधर पांवटा साहिब के डी.एस.पी. वीर बहादुर ने बताया कि आरोपी को पुलिस ने हिरासत में लेकर मामला दर्ज कर गहनता से जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow us on Social Media
error: Content is protected !!