अस्पताल के लिए भेजी नई 108 एम्बुलेंस हुई हादसे का शिकार, चालक हुआ जख्मी

बाघल टाइम्स नेटवर्क

देहरा के गरली सिविल अस्पताल की ओर जा रही 108 एंबुलेंस दुर्घटनाग्रस्त हो गई जिसमे चालक को हल्की चोटें आई है एचपी- 63 सी 2386 एंबुलेंस गाड़ी का टायर फट जाना दुर्घटना का प्रमुख कारण बताया जा रहा है । 

 

 राज्यसभा सांसद और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बीते शुक्रवार को जिला कुल्लू के भुन्तर से राष्ट्रीय एम्बुलेंस सेवा 108 के अन्तर्गत अतिरिक्त 50 एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। इन 50 नई एम्बुलेंस में से नौ कांगड़ा जिले को, 10-10 मंडी और शिमला, पांच सिरमौर, चार सोलन, दो-दो ऊना और किन्नौर जिला, तीन-तीन बिलासपुर और कुल्लू जिला तथा एक-एक एम्बुलेंस हमीरपुर व लाहौल-स्पीति जिला को भेजा गया है। 

Follow us on Social Media
error: Content is protected !!