पंचायत का फैसला गंदगी डाली तो होगी कार्यवाही

img

बाघल टाइम्स 

(दाड़लाघाट)

ग्राम पंचायत दाड़लाघाट में एक बैठक का आयोजन किया गया।बैठक की अध्यक्षता पंचायत प्रधान बंसी राम भाटिया ने की।बैठक में सर्वसम्मति से दाड़लाघाट पंचायत के क्षेत्र को कैसे स्वच्छ रखा जाए,इस बारे निर्णय लेने चर्चा में भाग लेते हुए सभी सदस्यों ने जोर देकर कहा कि सभी मकान मालिकों को हिदायत दी जाए कि वे स्वयं और अपने किरायेदारों को कूड़ा दान प्रयोग करने हेतु प्रोत्साहित करें,क्योंकि सफाई कर्मचारी घर घर से कूड़ा कचरा एकत्रित करते हैं इसलिए यह सुनिश्चित किया जाए कि इस पंचायत में रहने वाला कोई भी व्यक्ति अपने घर का कूड़ा कचरा इधर-उधर न फैंके,केवल और केवल सफाई कर्मचारी को ही कूड़ा दें ताकि पंचायत द्वारा बनाई गई इस व्यवस्था में कोई ढील न आने पाए और हम अपनी पंचायत को स्वच्छ और रोग मुक्त बनाने में स्वयंसेवी भावना से अपना सहयोग दें।
बैठक में यह प्रस्ताव भी पारित किया गया कि जो व्यक्ति इस कार्य में पंचायत का सहयोग नहीं करेगा और अपने घर का कूड़ा कचरा इधर-उधर डालने की कोशिश करेगा उसके विरुद्ध ग्राम पंचायत पंचायती राज अधिनियम 1994 की धारा 13(ट) व 15 के अंतर्गत जुर्माना करने से परहेज नहीं किया जाएगा।बैठक में उप प्रधान हेमराज,सचिव धनीराम,वार्ड सदस्य मस्तराम,उमेश, महेश,ललित गौतम,नेमचंद,कांता,विमला देवी,अनुराधा,शारदा,अमर देई,पिंकी,पवन शर्मा इत्यादि मौजूद रहे।

Follow us on Social Media
error: Content is protected !!