महिला मंडल कोलका ने छेढा सफाई अभियान।

image

22 April 2021

बाघल टाइम्स

(अर्की)
महिला मंडल कोलका द्वारा वीरवार को सफाई अभियान चलाया गया महिलाओं ने गांव की आस पास के जलाशयों की साफ सफाई की तथा आसपास की कटीली झाड़ियों का भी निष्पादन किया। कोलका पंचायत की वार्ड सदस्य सावित्री ठाकुर ने बताया कि महिलाओं ने आसपास के कूड़े कचरे को इकट्ठा कर उसे दबाया। इसके अलावा लोगों को कोरोना जैसी महामारी से बचने के लिए साफ सफाई रखने का भी आह्वान किया। उन्होने लोगों से मास्क लगाने व समाजिक दूरी अपनाने पर भी बल दिया। इस मौके पर महिला मंडल सदस्यों सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।

Follow us on Social Media
error: Content is protected !!