अर्की के सरली में बस-स्कूटी की टक्कर में 02 घायल, मामला दर्ज।
बाघल टाइम्स
अर्की ब्यूरो : ( 25 अगस्त ) पुलिस थाना अर्की के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र में वाहन दुर्घटना से जुड़ा एक मामला दर्ज किया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार अशोक कुमार, पुत्र ऋषि राम शर्मा, गांव डोरी (डाडल) डाकघर भूमती, तहसील अर्की (सोलन) ने पुलिस थाना में शिकायत पर दर्ज करवाई कि आज वह एचआरटीसी बस नं• एचपी 64ए-4278 में छयोड खड्ड से भूमती की ओर जा रहा था। जब बस सरली पंहुची तो आगे मोड़ पर भूमती की ओर से एक स्कूटी न• एचपी 12 एन-5107 का चालक तेज रफ्तार से गलत दिशा में आया और बस में चालक की साईड टायर के मटगार्ड में टक्कर मार दी। एचआरटीसी बस चालक ने अपनी साइड में ब्रेक लगा दी थी। इस हादसा में स्कूटी चालक व पीछे बैठे व्यक्ति चमन लाल को चोटें आई है।

यह हादसा स्कूटी चालक देवी सिंह पुत्र कांशीराम द्वारा अपनी स्कूटी को तेज रफ्तार व गलत दिशा में चलाकर बस में टक्कर मारने के कारण हुआ है। जिस पर पुलिस द्वारा बीएनएस में प्रयुक्त धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।