तीन नए नगर निगम बनाने की मंजूरी, मल्टी टास्क वर्करों को तोहफा; भरे जाएंगे सैकड़ों पद

नए नगर निगम बनाने की मंजूरी, मल्टी टास्क वर्करों को तोहफा; भरे जाएंगे सैकड़ों पद
 

बाघल टाइम्स

शिमला ब्यूरो (16 नवम्बर)हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक शनिवार को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में शिमला में आयोजित की गई। बैठक में कई बड़े फैसले लिए गए हैं। मंत्रिमंडल ने हमीरपुर, ऊना व बद्दी को नगर निगम बनाने का प्रस्ताव पारित किया। साथ ही नादौन व जाबली को नगर परिषद, संधोल, धर्मपुर, बड़सर, भोरंज, बगांणा व कुनिहार को नगर पंचायत बनाने का फैसला लिया गया। मंत्रिमंडल ने लोक निर्माण विभाग में मल्टी टास्क वर्करों का मानदेय 500 रुपये बढ़ाने का फैसला लिया। इन्हें अब पांच हजार रुपये मिलेंगे।
मंत्रिमंडल ने हमीरपुर मेडिकल काॅलेज के लिए 30 पद सीनियर रेजिडेंट डाॅक्टरों के सृजित कर भरने की मंजूरी दी। इसके अलावा 326 पद और स्वीकृत किए हैं। इसके अलावा विभिन्न विभागों में विभिन्न श्रेणियों के 28 पद स्वीकृत किए हैं। आबकारी एवं कराधान विभाग में 25 सहायक आबकारी एवं काराधान अधिकारी के सृजित कर व भरने की मंजूरी दी। 10 पद राज्य चयन आयोग के लिए मंजूर किए गए हैं। मंत्री विक्रमादित्य सिंह व जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडल के फैसलों की जानकारी दी! 
 विभागों में भरे जाएंगे पद
उन्होने कहा कि मंत्रिमंडल ने  हमीरपुर मेडिकल काॅलेज के लिए 30 पद सीनियर रेजिडेंट डाॅक्टरों के सृजित कर भरने की मंजूरी दी। इसके अलावा 326 पद और स्वीकृत किए हैं। इसके अलावा विभिन्न विभागों में विभिन्न श्रेणियों के 28 पद स्वीकृत किए हैं। आबकारी एवं कराधान विभाग में 25 सहायक आबकारी एवं काराधान अधिकारी के सृजित कर व भरने की मंजूरी दी। 10 पद राज्य चयन आयोग के लिए मंजूर किए गए हैं। मंत्री विक्रमादित्य सिंह व जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडल के फैसलों की जानकारी दी।

इसके अलावा छह पद देहरा मेडिकल ब्लाॅक के लिए स्वीकृत हुए हैं। गुम्मा में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के लिए चार पद सृजित करने व भरने की मंजूरी दी गई। हरोली के निजी नर्सिंग काॅलेज में जीएनएम के पद 40 से बढ़ाकर 60 किए गए। हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज बिलासपुर  में नए कोर्स शुरू होंगे।

Follow us on Social Media
error: Content is protected !!