अर्की काॅलेज की रोबर-रेंजर इकाई ने मनाया 75वां स्थापना दिवस

अर्की काॅलेज की रोबर-रेंजर इकाई ने मनाया 75वां स्थापना दिवस

बाघल टाइम्स

अर्की ब्यूरो : ( 07 नवंबर ) अर्की काॅलेज में रोबर-रेंजर इकाई द्वारा 75वां रोबर-रेंजर दिवस रेंजर लीडर डॉ0 हेमलता तथा रोवर लीडर प्रोफेसर संदीप शर्मा की अगुवाई में मनाया गया। 

इस कार्यक्रम में काॅलेज के 100 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया।

रेंजर लीडर डॉ0 हेमलता ने रोवर रेंजर इकाई की स्थापना के इतिहास की जानकारी दी। उन्होंने इस समूह के मुख्य उद्देश्य के बारे में रोवर-रेंजर छात्रों के अलावा अन्य छात्रों को भी अवगत करवाया।

रोबर लीडर प्रभारी प्रोफेसर संदीप शर्मा ने भारतवर्ष में इसके महत्व की जानकारी देते हुए बताया कि यह इकाई आपात स्थिति में दुःखियों एवं जरूरतमंदों की सहायता के लिए सदैव आगे आती है तथा पीड़ितों की मदद करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

काॅलेज प्राचार्या सुनीता शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि इस तरह की गतिविधियों में सम्मिलित होकर विद्यार्थियों के व्यक्तित्व का विकास होता है तथा उनमें मानवीय गुण विकसित होते हैं। वे जनहित के लिए सदैव तत्पर रहते है। यह आदत उनके जीवन का अभिन्न अंग बन जाती है।

Follow us on Social Media
error: Content is protected !!