बातल स्कूल की छात्राओं ने जिला स्तरीय अंडर-14 बैडमिंटन प्रतियोगिता जीती

बातल स्कूल की छात्राओं ने जिला स्तरीय अंडर-14 बैडमिंटन प्रतियोगिता जीती

बाघल टाइम्स

अर्की ब्यूरो : ( 14 सितंबर ) राजकीय उच्च विद्यालय बातल की छात्राओं ने कुनिहार में आयोजित अंडर-14 जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में बैडमिंटन प्रतियोगिता जीत ली है।

छात्राओ द्वारा उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन करने पर शारीरिक शिक्षक अखिलेश शर्मा ने बताया की इस प्रतियोगिता मेँ वंशिका, कनिष्का, अंशिका, हिमानी, दिव्यांशी ने भाग लिया।

 

विद्यालय की दो छात्राओं कनिष्का कौशल और वंशिका शर्मा का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता जो मंडी में आयोजित की जाएगी के लिए चयन हुआ है।

विद्यालय मुख्य अध्यापक तेजेंद्र कुमार ने छात्राओं के माता-पिता और समस्त एसएमसी कार्यकारिणी ने छात्राओं को इस सफलता पर बधाई दी है। उन्होंने इस सफलता का श्रेय अखिलेश शर्मा के कुशल मार्गदर्शन तथा बच्चों की कड़ी मेहनत को दिया है। छात्राओं की इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है।

Follow us on Social Media
error: Content is protected !!