बाघल टाइम्स
शिमला ब्यूरो (11 दिसंबर)हिमाचल प्रदेश के नए मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू रविवार को दोपहर 1:30 बजे रिज मैदान पर मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। सुखविंद्र सिंह सुक्खू आज सुबह 11 बजे कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष व सांसद प्रतिभा सिंह से मिलने हॉलीलॉज पहुंचे।
वहीं हमीरपुर निवासी सुनील शर्मा बिट्टू मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार बन गए हैं।
वर्तमान में सुनील शर्मा बिट्टू हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी में उपाध्यक्ष हैं।