सरली को हराकर बिलासपुर ने जीता क्रिकेट टूर्नामेंट

बाघल टाइम्स

अर्की ब्यूरो( 18 अप्रैल)सोमवार को उपमंडल अर्की के नेहरू युवा मंडल सरली द्वारा आयोजित क्रिकेट कप प्रतियोगिता का समापन हुआ। समारोह में विधानसभा क्षेत्र अर्की के विधायक संजय अवस्थी बतौर मुख्यातिथि शिरकत की । टूर्नामेंट में लगभग 45 टीम ने भाग लिया , जिसमें फ़ाइनल मुकाबला बिलासपुर और सरली टीमों के बीच हुआ । सरली टीम ने पहले बलेबाजी करते हुए 78 रन का लक्ष्य बिलासपुर को दिया । दूसरी पारी में बिलासपुर टीम ने 78 रन का पीछा करते हुए 8 विकट से फाइनल मुकाबला अपने नाम किया । मुख्यातिथि द्वारा विजेता बिलासपुर टीम और उपविजेता टीम को ट्रॉफी देकर समानित किया ।

 अवस्थी ने युवाओं को संदेश देते हुए कहा कि युवाओं को नशे से बचाने का एक मात्र विकल्प शिक्षा और खेल है । आगामी सरकार कांग्रेस की होगी जिसमें हमारी सरकार द्वारा प्रत्येक पंचायत स्तर पर खेल मैदान का निर्माण किया जाएगा । उन्होंने स्थानीय खेल मैदान विस्तार के लिए 1 लाख की धन राशि विधायक निधि द्वारा देने की घोषणा की । कार्यक्रम के आयोजन कर्ताओं नेहरू युवक मंडल सरली को 11 हजार और महिला मंडल सरली को भी आपनी निजी राशि से 11 हज़ार रुपये दिए । 

इस अवसर पर कमलेश कुमार, , ज्योति कुमार, देवेंद्र ठाकुर, रोशन वर्मा तथा हेमंत वर्मा आदि मोजूद रहे ।

Follow us on Social Media
error: Content is protected !!